फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिज्जा के शौकीन हैं तो पहुंचे जे डब्ल्यू मैरियट, उठाएं फेस्टिवल का लुत्फ

Wed, 06 Jul 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प‌िज्जा
विज्ञापन
य‌दि आप पिज्जा के शौकीन हैं तो पहुंचे जे डब्ल्यू मैरियट और उठाएं गेस्ट्रोनॉमिकल पिज्जा फेस्टिवल का लुत्फ। अगर आप हाथों से तैयार ‘गुर्मे पिज्जा’ का स्वाद चखना चाहते हैं तो आपकी तलाश जेडब्ल्यू मैरियट के ओरीगेनो में फाइन डाइनिंग इटालियन रेस्टोरेंट में पूरी होगी। वहां सात जुलाई से गेस्ट्रोनॉमिकल पिज्जा फेस्टिवल शुरू हो रहा है जो 17 जुलाई तक चलेगा।
विज्ञापन


ओरीगेनो में पिज्जा फेस्टिवल का सबसे दिलचस्प पहलू यह होगा कि इसमें पिज्जा को क्वार्टर फोल्डेड, हॉफ-मून, रोल्ड, टंग और पॉकेट आदि जैसे विभिन्न आकार और फ्लेवर्स में परोसा जाएगा। पिज्जा के शौकीनों को रिवोली दी पास्ता दा पिज्जा फ्रिटह्वी कॉन क्रीमा एजिल एसप्रागी जैसे एक्सक्लूसिव विकल्पों का आनंद भी मिलेगा।

इनमें रिवोली को फ्राइंग पिज्जा डग से तैयार किया जाएगा, जिसे शहर में पहली बार परोसा जाएगा। इसकेअलावा वेजिटेरियन पिज्जा में लोगों को  पिज्जा र्क्वाडिरोफोगिलिया, पिज्जा डेला मामया, पिज्जा मेज्जुलुआना, केलजोन आलिया, पिज्जाईओला का लुत्फ उठाने को मिलेगा। वहीं नॉन वेजिटेरियंस में  पिज्जा एरोटोलाटा एल प्रोसिक्यूटो ई फामेगियो और पिज्जा क्वार्डराटा कॉन सालमी पिकेनेंट ई बोदो एल प्रोवोलोनो भी शामिल होंगे। मीठे के शौकीनों के लिए पिज्जा डोलसे अला न्यूट्रेला ई मोंडरोले भी होगा, जो कि न्यूट्रेला एंड एलमोंड पिज्जा को व्हिप्ड क्रीम और केरामल सॉस के साथ परोसा जाएगा। 
विज्ञापन


इस अवसर पर जेडब्ल्यू मैरियट केफूड एंड ब्रेवरेजेज के डायरेक्टर पल्लव सिंघल ने ओरीगेनो में पिज्जा फेस्टिवल के आयोजन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ‘पिज्जा के प्रति लोगों का प्रेम-प्यार बनाए रखने के लिए इस फेस्टिवल में हाथों से तैयार किए गए शानदार पिज्जा को विभिन्न कोण, आकार और ताजा सामग्रियों से तैयार करके प्रस्तुत किया जाएगा।’
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें