फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सेक्टर-37 में खुदाई के दौरान लीक हुई गैस पाइपलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-37 बाजार के पास शनिवार दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे भूमिगत गैस पाइप लाइन लीक हो गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई नुकसान नहीं हुआ। सेक्टर- 38 दमकल कार्यालय से दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और सड़क को दोनों तरफ से एहतियातन आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया। वहीं, घटना की सूचना पुलिस को दी गई। लगभग एक घंटे बाद गैस पाइप लाइन के कर्मी मौके पर पहुंचे और मरम्मत कार्य शुरू किया, जिसके बाद स्थिति नियंत्रण में आई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जिस जगह पाइपलाइन से गैस लीक हुई, वहां भूमिगत केबल बिछाने का काम चल रहा था और खुदाई के दौरान यह लीकेज हुई। पाइप लाइन लीक होने पर वहां काम कर रहे मजदूर घबरा गए। इस घटना के बाद भूमिगत केबल बिछाने वाली कंपनी पर लापरवाही भरे ढंग से खुदाई करने के आरोप भी लगाए गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने संबंधित क्षेत्र को बैरिकेड लगा सील कर दिया था। बता दें कि शहर में कई जगह पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की पाइपें बिछी हुई हैं। पीएनजी से घरों, रेस्टोरेंट आदि में सप्लाई की जाती है। वहीं, कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) की भी पाइपें हैं जो पेट्रोल पंपों के लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें