फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamunanagar News: केमिकल फैक्टरी से गैस लीक, ग्रामीण बोले- सांस लेने व आंखों में जलन की समस्या

Tue, 01 Aug 2023 06:35 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

गांव बापौली निवासी बलबीर सिंह हुड्डा, कंवरपाल सांगवान और समय सिंह ने बताया कि गांव से कुछ दूरी पर राक्षी नदी किनारे केमिकल फैक्ट्री को प्रशासन ने सील किया है। इस फैक्टरी से कुछ दिन पहले गैस निकलनी शुरू हुई थी। धीरे धीरे यह गैस बढ़ती गई। मंगलवार को भारी मात्रा में गैस निकलती रही।
विज्ञापन
गांव बापौली में बंद पड़ी फैक्टरी से निकलती गैस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुनानगर के गांव बापौली में राक्षी नदी किनारे केमिकल फैक्टरी में कुछ दिनों से गैस निकल रही है। इससे गांव व आसपास के क्षेत्र के लोग दहशत में हैं। गांव के लोगों के मुताबिक गैस से सांस लेने में दिक्कत व आंखों में जलन हो रही है। ज्ञात हो कि इस फैक्टरी को कई माह पहले करोड़ों रुपये के नशीले पदार्थ मिलने पर सील कर दिया गया था। 

विज्ञापन




मंगलवार को ग्रामीणों ने फैक्टरी से जहरीली गैस निकलने की सूचना पुलिस व प्रशासन को दी गई। इसके बाद रादौर एसडीएम अमित कुमार, नायब तहसीलदार अनिल कुमार, इज्जैक के अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम दमकल की दो गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने बंद फैक्टरी से निकल रही जहरीली गैस की जांच की। इसमें पाया गया कि फैक्टरी के चेंबर से लगातार गैस लीक हो रही है। 
विज्ञापन


विज्ञापन

 
गांव बापौली निवासी बलबीर सिंह हुड्डा, कंवरपाल सांगवान और समय सिंह ने बताया कि गांव से कुछ दूरी पर राक्षी नदी किनारे केमिकल फैक्ट्री को प्रशासन ने सील किया है। इस फैक्टरी से कुछ दिन पहले गैस निकलनी शुरू हुई थी। धीरे धीरे यह गैस बढ़ती गई। मंगलवार को भारी मात्रा में गैस निकलती रही। इसकी प्रशासन को सूचना दी गई, क्योंकि गैस निकलने से सांस लेना मुश्किल हो रहा था और आंखों में जलन भी होने लगी थी। 
 

जिस फैक्टरी से गैस लीक हो रही है, उस फैक्टरी को सील किया गया है। प्रशासन कोर्ट से आदेश लाकर लीक हो रही गैस को बंद करने का काम किया जाएगा। - अनिल कुमार, नायब तहसीलदार।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें