फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: गैस की कालाबाजारी चरम पर, सिलिंडर के दाम तीन हजार तक पहुंचे, जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ में गैस की कालाबाजारी चरम पर है। हालात यह हैं कि 923 रुपये में मिलने वाला सिलिंडर अब ढाई से तीन हजार रुपये में मिल रहा है। वहीं, कॉमर्शियल सिलिंडर के रेट्स करीब चार हजार रुपये तक पहुंच चुके हैं। चंडीगढ़ के एक उपभोक्ता राजिंदर कुमार ने इस मामले में चंडीगढ़ की गैस एजेंसियों की जांच करने की मांग की है। जिसमें स्पष्ट किया गया है कि न सिर्फ ग्राहकों से डिलीवरी चार्ज वसूले जा रहे हैं बल्कि पर्ची न होने की सूरत में उनको पच्चीस सौ से तीन हजार रुपये में सिलिंडर उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने प्रशासक के नाम लिखे गए पत्र में ऐसी गैस एजेंसियों की विजिलेंस से जांच करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें