चंडीगढ़। नगर निगम बागवानी का कचरा उठाने के लिए शहर के हर सेक्टर में ट्रैक्टर-ट्रॉली भेजेगा। अब हर क्षेत्र में सप्ताह में दो दिन कचरा उठाया जाएगा। इसके बावजूद किसी ने बागवानी का कचरा बाहर फेंका तो ठोस कचरा प्रबंधन अधिनियम 2016 के अंतर्गत कार्रवाई होगी।
आयुक्त आनिंदिता मित्रा ने बताया कि सूखा, गीला और सेनेटरी कचरे को नगर निगम अलग-अलग कर घरों से लेने लगा है। ठोस कचरा प्रबंधन अधिनियम के अंतर्गत हर श्रेणी के कूड़े को अलग-अलग इकट्ठा कर उसे स्रोत स्तर पर ही निस्तारित करना है। बागवानी के कचरे को लेकर समस्या थी। उसे इकट्ठा करने के लिए गाड़ियां भी नहीं थीं। अब सदन ने 22 ट्रैक्टर ट्रॉली किराए पर लेने का प्रस्ताव पास कर दिया है। इस आधार पर शहर में बागवानी के कचरे को भी उठवाकर निस्तारित करने की योजना है।
इस प्रकार रहेगी व्यवस्था
सोमवार और वीरवार-
सेक्टर-1, 2, 3, 9, 10, 15, 18, 17, 20, 22, 27, 31, 34, 37, 40 41, 44, 45, 48, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1, संजय कॉलोनी, दड़वा, आंबेडकर कॉलोनी, अमन चमन कॉलोनी, डड्डूमाजरा, गांव डड्डूमाजरा, शाहपुर, मौलाजांगरां, गांव मौली, विकास नगर।
मंगलवार और शुक्रवार
सेक्टर 4, 5, 6, 11, 12, 16, 19, 24, 30, 23, 28, 32, 35, 38, 38 वेस्ट, 42, 53, 51, 46, 49, इंडस्ट्रियल एरिया फेज 2, रामदरबार, हल्लोमाजरा, हाउसिंग बोर्ड, मिल्क कॉलोनी, धनास कॉलोनी, गांव मलोया, मलोया कॉलोनी, एमएचसी मनीमाजरा, एनएसी मनीमाजरा।
बुधवार और शनिवार
सेक्टर 7, 8, 14, 25, खुड्डालाहौरा, खुड्डाजस्सू, 21, कैंबवाला, खुड्डाअलीशेर, सेक्टर 26, बापूधाम कॉलोनी, 36, 29, 33, 43, 39, 39 वेस्ट, 55, 56, 52, 61, कजहेड़ी, 47, फैंदा, 50, 63, रायपुरकलां, रायपुरखुर्द, मक्खनमाजरा, सारंगपुर गांव, पुनर्वास कॉलोनी, कुम्हार कॉलोनी, ईडब्ल्यूएस मलोया, इंदिरा कॉलोनी, शिवालिक एन्क्लेव मनीमाजरा।