फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब ट्रेंडः वारदात अंजाम देने के बाद गैँगस्टर खुलासा करने को ले रहे हैं सोशल मीडिया का सहारा

Wed, 18 Mar 2020 12:03 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमित गुप्ता, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
आपराधिक वारदातों को अंजाम देने के बाद गैंगस्टर उसका खुलासा करने के लिए सोशल मीडिया का लगातार सहारा ले रहे हैं। एक के बाद एक चंडीगढ़ में हत्या करने के बाद गैंगस्टर सोशल मीडिया पर अपनी बात रखकर लोगों में दबदबा बनाने में जुट गए हैं। पांच महीने पहले प्रापर्टी डीलर सोनू शाह की हत्या के बाद फेसबुक पर अपडेट और अब बाउंसर सुरजीत पर गोलियों बरसाकर हत्या के बाद गैंगस्टरों ने एक बार फिर फेसबुक पर हत्या की जिम्मेवारी ली है।
विज्ञापन


हालांकि हैरानी की बात है कि लगातार फेसबुक पर अपडेट के बावजूद चंडीगढ़ पुलिस इन तक पहुुंचने में नाकामयाब साबित होती है। ऐसे में इन गैंगस्टरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि किसी की भी हत्या कर आसानी से अपनी बात फेसबुक के माध्यम से लोगों तक पहुंचा देते हैं। पुलिस यह पता नहीं लगा पाती कि इन गैंगस्टरों की फेसबुक आईडी कहां से ऑपरेट की जाती है। हालांकि सुरजीत हत्याकांड में साइबर पुलिस पूरी तरह चौकस हो गई।

सूत्रों का कहना है कि साइबर सेल के पास ऐसी कोई खास टेक्नालॉजी के न होने से गैंगस्टर इसका फायदा उठा रहे हैं। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, चंडीगढ़ समेत अलग-अलग राज्यों के गैंगस्टर धाक जमाने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन


आला अधिकारी के अनुसार, गैंगस्टर की वीडियो व पोस्ट देखकर छोटे मोटे गैंग भी इनकी तरफ आकर्षित होते हैं। गैंग के सदस्यों का सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का मुख्य कारण युवाओं को अपने साथ जोड़ना होता है। यही कारण है कि जेल के बंद होने के बावजूद कई बदमाशों की फेसबुक आईडी लगातार अपडेट होती रहती है। जबकि कुछ बदमाशों के गुर्गे अपने आकाओं की आईडी ऑपरेट करते हैं।
विज्ञापन

रंगदारी के लिए भी सोशल मीडिया का सहारा

सोशल मीडिया को हथियार बनाने वाले गैंगस्टर की लिस्ट में सबसे पहला नाम हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में दहशत मचाने वाले लॉरेंस बिश्नोई का है। लॉरेंस बिश्नोई के भरतपुर जेल में जाने के बाद भी गैंग के बदमाश लगातार सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। गैंगस्टर ज्यादातर मामलों में रंगदारी के लिए व्हाट्सएप और सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। हाल में सेक्टर-26 स्थित बुलवार्ड के मालिक से व्हाट्सएप कॉलिंग पर रंगदारी मांगी गई थी।

शहर में कब-कब चली गोलियां
1. सेक्टर-15 स्थित पीजी में दिसंबर 2019 को दो छात्रों की गोली मारकर हत्या
2. सितंबर 2019 को प्रापर्टी डीलर सोनू शाह को गोलियों से भूना
3. सितंबर में सेक्टर-17 थाने के पास युवक की गोली मारकर हत्या
4. जनवरी 2020 को जीएमसीएच-32 में कार सवार युवक पर गोलियों से हमला
5. सितंबर 2019 को सेक्टर-28 की मार्केट में व्यक्ति को गोली मारी

गैंगस्टर लगातार सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। ऐसे में साइबर सेल भी पूरी तरह अलर्ट पर है। बाउंसर सुरजीत हत्याकांड के बाद फेसबुक पर हत्या की जिम्मेवारी ली गई। टीम जांच में जुटी हुई है।
- रश्मि यादव, डीएसपी साइबर सेल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें