फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: गैंगस्टर काली शूटर के नाम पर होटल मालिक से मांगी रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी काली शूटर के नाम पर सेक्टर-42 के एक होटल मालिक से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। गैंगस्टर के पांच गुर्गों ने होटल में घुसकर मालिक को पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। हाल की ही यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। चंडीगढ़ पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार, पहले दो आरोपी होटल मालिक के पास पहुंचे थे, जिसके दो-तीन बाद तीन आरोपी होटल पर पहुंच गए। आरोपियों में से एक ने अपनी शर्ट ऊपर उठाकर पिस्तौल दिखाते कहा कि इससे ही काम चल जाएगा या फिर इस्तेमाल करना पड़ेगा। उन्होंने खुद को काली शूटर का साथी बताते उसके नाम पर रंगदारी की मांग की।

पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है, लेकिन वे पकड़ से दूर बताए जा रहे हैं। हालांकि, पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी वास्तव में काली शूटर के साथी हैं या नहीं।
विज्ञापन

बुड़ैल जेल में बंद है काली शूटर

काली शूटर इस समय बुड़ैल जेल में बंद है। इससे पहले वह हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की विभिन्न जेलों में रह चुका है। उसे पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था, जिसमें उसके पैर में गोली लगी थी। काली शूटर के खिलाफ हत्या, लूट, रंगदारी सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

दहशत फैलाने और रंगदारी के लिए बम ब्लास्ट का मामला भी आया था सामने

इससे पहले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी गोल्डी बराड़ ने होटल, पब और क्लब मालिकों से रंगदारी वसूलने के मकसद से सेक्टर-26 में क्लबों के बाहर बम धमाका कराया था। गोल्डी बराड़ ने विदेश में बैठे रणदीप मलिक के जरिए हिसार के दो आरोपियों से यह धमाका करवाया था। उस घटना का मकसद भी केवल दहशत फैलाना और रंगदारी लेना था। अब काली शूटर के नाम पर होटल मालिक को धमकाकर रंगदारी लेने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें