फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बंबीहा गैंग के गैंगस्टर काला राणा ने बार के बाहर चलवाई थी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-5 स्थित द एस्केप लाउंज बार के बाहर हवाई फायरिंग और धमकी देने के मामले में अपराध शाखा-26 की टीम तीन आरोपियों को रोपड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर पंचकूला लेकर आई है। आरोप है कि इन्होंने ने ही बंबीहा गैंग के गैंगस्टर काला राणा के कहने पर लाउंज बार के बाहर हवाई फायर किया था और इसके लिए 35 हजार रुपये दिए गए थे। आरोपियों की पहचान मनबीर सिंह उर्फ मनबीर राणा निवासी बरवाला, गौरव उर्फ गब्बर निवासी मौलीजागरां चंडीगढ़ और दीक्षांत उर्फ दीशु गांव प्यारेवाला रायपुररानी (पंचकूला) के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर नौ दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।अपराध शाखा, सेक्टर-26 के प्रभारी मोहिंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों ने गैंगस्टर काला राणा के कहने पर द एस्केप लाउंज बार के बाहर हवाई फायर किया था। बताया कि आरोपियों को गोली चलाने के लिए 35 हजार रुपये दिए गए थे। बताया कि गैंगस्टर गुरजंट उर्फ जंटा व्हाट्सएप चैट कर पंचकूला समेत ट्राइसिटी के बार और क्लब संचालकों से फिरौती मांगता है और संचालकों को डराने धमकाने के लिए गैंगस्टर काला राणा और प्रिंस चौहान के इशारे पर गुर्गे गोली चलाते हैं। पुलिस के अनुसार, पिछले दिनों ट्राइसिटी के जितने भी क्लब मालिकों और व्यपारियों को धमकियां दी गईं, वह एक ही नंबर से दी गईं हैं।
विज्ञापन


चौथे आरोपी की है तलाश
पुलिस की जांच में सामने आया है कि द एस्केप लाउंज बार के बाहर हवाई फायरिंग के लिए कुल तीन लोग आए थे। गौरव, मनबीर और एक अन्य बाइक पर सवार थे। गोली मनबीर ने चलाई थी। गौरव और मनबीर पकड़े जा चुके हैं, वहीं, इनके तीसरे साथी की तलाश है। वहीं, दीक्षांत उर्फ दीशु भी इस मामले में शामिल है, उस पर पहले भी दो अपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से हथियार और मोटरसाइकिल को बरामद करेगी।

15 जून की रात वारदात को दिया था अंजाम
पुलिस के अनुसार,16 जून को बार मैनेजर जितेंद्र कुमार ने सेक्टर-5 थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनके पास लगातार धमकी भरे कॉल व मैसेज आ रहे थे। 15 जून की रात को करीब 11 बजे एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए कुछ लोगों ने बार के बाहर पार्किंग में हवाई फायरिंग की और भाग गए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच अपराध शाखा को सौंप दी थी। अपराध शाखा-26 की टीम अब तीनों आरोपियों को पंजाब के रोपड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। आरोपियों ने मोहाली में स्टोर चलाने वाले व्यक्ति को रंगदारी न देने पर पैरों मे गोली मारी थी, जिसके बाद मोहाली पुलिस ने एक जुलाई को आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पंचकूला में हुई वारदात का खुलासा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें