एक गैंगस्टर ने अपने दिल का दर्द बयां किया और मीडिया के जरिए युवाओं के अपील की कि गैंगस्टरों को फॉलो करने से पहले उसका हाल देख लें। स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल के पास रिमांड पर चल रहे गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह बाबा अब सुधरना चाहता है। साथ ही अपनी पहले वाली जिंदगी जाना चाहता है।
यह बात गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह ने मीडिया से उस समय कहीं, जब पुलिस जवान उसे मेडिकल करवाने के लिए फेज-छह स्थित सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे हुए थे। बैसाखियों के सहारे चल रहे गैंगस्टर ने इस दौरान अपनी जिंदगी से जुड़े कई और राज भी खोले।
उसका कहना था कि उसे अपनी गलतियों का अहसास हो गया है। गैंगस्टर बनने के पीछे कोई पुलिस या सिस्टम नहीं है। बल्कि अपने गांव के निजी झगड़ों और दुश्मनी ने उसे इस राह पर लाकर खड़ा कर दिया है, लेकिन अब उसे अहसास हो गया है कि यह सब चीजें गलत हैं। उसमें सिस्टम या पुलिस के प्रति कोई रोष नहीं है।