पिछले दिनों क्राइम ब्रांच ने बरवाला में भूपी राणा गैंग के गुर्गे को सात पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया था। इस मामले में क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी भूपी राणा को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई है।
गैंगस्टर भूपी राणा को शनिवार को पटियाला के नाभा जेल से क्राइम ब्रांच की टीम प्रोडक्शन वारंट पर पंचकूला कोर्ट लेकर पहुंची। पिछले दिनों क्राइम ब्रांच ने बरवाला में भूपी राणा गैंग के गुर्गे को सात पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया था। इस मामले में क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी भूपी राणा को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई है। कोर्ट से उसका रिमांड मांगा जाएगा।