चंडीगढ़। कपूरथला के रहने वाले और चंडीगढ़ गोल्फ क्लब से कॅरिअर की शुरुआत करने वाले गगनजीत भुल्लर ने चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में खेली जा रही एक करोड़ की इनामी राशि वाली चंडीगढ़ ओपन की विजेता ट्रॉफी को अपने नाम किया। इंटरनेशनल लेवल पर 12 बार के विनर रहे चुके भुल्लर (67-67-65-68) ने शनिवार को आखिरी राउड में 4-अंडर 68 का शानदार स्कोर बनाकर अपना 25वां कॅरिअर खिताब और पीजीटीआई पर 13वीं जीता। चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में गगनजीत की कॅरिअर की तीसरी जीत ने उन्हें इस आयोजन स्थल पर पिछले सर्वश्रेष्ठ 72 होल टोटल स्कोर पछाड़ते हुए देखा, जो 20-अंडर 268 था। इसे अजितेश संधू और राशिद खान ने वर्ष 2019 में आयोजित जीव मिल्खा सिंह इनविटेशनल के दौरान हासिल किया था। चंडीगढ़ के एक अन्य प्रोफेशनल अंगद चीमा (66-67-66-72) उपविजेता रहे। विजेता के रूप में 15 लाख की ईनामी राशि घर ले जाने वाले भुल्लर टाटा स्टील पीजीटीआई रैंकिंग में सातवें स्थान पर हैं। तीसरे स्थान पर रहे मैसूर के यशस चंद्रा ने अपने इस सप्ताह का अंत 15-अंडर 273 के साथ किया जबकि फरीदाबाद के अभिनव लोहान को चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा। करणदीप कोछड़ चंडीगढ़ के तीसर प्लेयर जिन्होंनें टॉप-10 में फिनिश कर पांचवां स्थान हासिल किया। इसी बीच भारतीय गोल्फ लीजेंड जीव मिल्खा सिंह 1-अंडर 287 के साथ 42वें स्थान पर रहे।
बॉक्स
परिवार रहा मौजूद, चैंपियन बनने पर दी बधाई
चैंपियनशिप के आखिरी दिन गगनजीत सिंह भुल्लर की पूरी फैमिली वहां मौजूद रही। उनके माता पिता के साथ पत्नी और छोटी बेटी भी वहां थी। पूरा परिवार आखिरी दिन भुल्लर को स्पोर्ट करते दिखाई दिया। विजेता ट्राॅफी जीतने के बाद मां-बाप, पत्नी और बेटे ने गगनजीत भुल्लर को चैंपियन बनने पर बधाई दी।