फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गगनजीत भुल्लर गोल्फ टूर 2020 के चैंपियन, सिटी ब्यूटीफुल के तीन खिलाड़ी टॉप 10 में रहे शामिल

विज्ञापन
जीतने के बाद खुशी जताते गगनजीत भुल्लर। - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। गोल्फ टूर 2020 चैंपियनशिप का आखिरी राउंड रविवार को खत्म हुआ। इस मौके पर कपूरथला के गोल्फर गगनजीत भुल्लर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। इस जीत के साथ गगनजीत को 25 लाख के करीब इनामी राशि मिली। चार दिवसीय टूर्नामेंट का आयोजन जमशेदपुर के गोल्फ कोर्स पर खेला गया। इसमें चंडीगढ़ के तीन खिलाड़ी टॉप- 10 पोजीशन पर आने में कामयाब रहे। चैंपियनशिप में देश के टॉप गोल्फ खिलाड़ियों ने शिरकत की। गोल्फ टूर 2020 चेंपियनशिप के विजेता गगनजीत भुल्लर ने पहले दिन 69 , दूसरे दिन 63, तीसरे दिन 64, चौथे दिन 68 के साथ कुल 264 कर कार्ड खेला। चंडीगढ़ के युवराज सिंह संधू और हरेद्र गुप्ता संयुक्त रूप से 7वें पोजीशन पर रहे। युवराज सिंह संधू ने पहले दिन 65, दूसरे दिन 67, तीसरे दिन 70, चौथे दिन 69 के साथ कुल 271 का कार्ड खेला। हरेंद्र गुप्ता ने पहले दिन 64, दूसरे दिन 63 , तीसरे दिन 74, चौथे दिन 70 के साथ कुल 271 का कार्ड खेला। सिटी के युवा आदिल बेदी ने पहले दिन 69, दूसरे दिन 67, तीसरे दिन 68, चौथे दिन 69 के साथ कुल 273 का कार्ड खेलते हुए 8वें पोजीशन पर रहे।
विज्ञापन

भुल्लर ने आखिरी बार 2011 में चंडीगढ़ में जीता था पीजीटीआई टूर
विजेता बनने के बाद गगनजीत भुल्लर ने कहा पीजीटाई का आखिरी टाइटल वर्ष 2011 में चंडीगढ़ गोल्फ कोर्स पर खेलते हुए जीता था। यह जीत मेरे लिए पीजीटीआई में दोबारा से वापसी की तरह है। गगनजीत भुल्लर (32) वर्ष ने अपने करिअर में 10 इंटरनेशल टाइटल जीते हैं। इनमें यूरोपीयन टूर के साथ एशियन टूर भी शामिल हैं। गगनजीत भुल्लर ऐसे गोल्फर है जिन्होंने एशिया टूर 9 बार जीता है। ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय गोल्फर हैं। यह रिकॉर्ड अभी तक गगनजीत भुल्लर के नाम पर हैं। वर्ष 2006 में दोहा एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली भारतीय गोल्फ टीम में गगनजीत भुल्लर का नाम भी शामिल हैं।
मुझे जीत की उम्मीद नहीं थी
गगनजीत भुल्लर ने कहा ईमानदारी से कहता हूं कि मैंने इस टूर्नामेंट में जीतने की बात सोची नहीं थी। इस टूर्नामेंट में खेलने से पहले मेरा उद्देश्य था कि अपने पुराने फॉर्म मे वापस आना। लेकिन हर राउंड के बाद मेरा आत्मविश्वास बढ़ता रहा और आखिरी दिन मैंने ठान लिया कि जीतने का पूरा प्रयास करूंगा। इसके बाद आखिर मैंने विजेता टाइटल को जीत ही लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें