फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: छह आपराधिक मामलों में नामजद गब्बर कमानीदार चाकू के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। अलग-अलग थानों में दर्ज छह आपराधिक मामलों में नामजद आरोपी को सेक्टर-31 थाना की पुलिस ने कमानीदार चाकू के साथ पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है और वह चाकू से किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। आरोपी की पहचान राजकुमार उर्फ गब्बर निवासी फेज-2 रामदरबार के रूप में हुई है। उसे जांच टीम द्वारा शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। दरअसल, सेक्टर-31 थाना में तैनात एएसआई सेवा सिंह पुलिस टीम के साथ बुधवार दोपहर रामदरबार फेस-1 स्थित 3बीआरडसी टर्न के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि आरोपी गब्बर हथियार लेकर घूम रहा है और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। वह पहले भी कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। आरोपी जैसे ही 3बीआरडी टर्न के पास पहुंचा तो पुलिस ने उसे दबोच लिया और तलाशी के दौरान उसके पास से कमानीदार चाकू मिला। यह चाकू पेंट में छिपाया था। उसके पास चाकू से संबंधित कोई परमिट नहीं था, इसी कारण पुलिस ने सेक्टर-31 थाने में उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी पेशे से पेंटर का काम करता है और उस पर सेक्टर-31 थाने में ही पहले से छह अलग-अलग मामले दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें