भाखड़ा नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या करने वाली महिला व उसकी दो बेटियों को अंतिम विदाई दी गई। इससे पहले डबवाली के गांव खुईयां मलकाना के पास भाखड़ा नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या करने वाली महिला व उसकी दो बेटियों के शव वीरवार को बाद दोपहर करीब 4 बजे जैसे ही गांव सप्पांवाली में पहुंचे तो पूरा गांव बिलख पड़ा।
मृतकों के परिजनों का करुण क्रंदन लोगों का सीना चीर रहा था। इसके बाद बेहद गमगीन माहौल में मृतका सहित उसकी दोनों बेटियों को अंतिम विदाई दी गई।
तीनों के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मृतका के ससुराल गांव भावदीन से भी कई लोग गांव सप्पांवाली में पहुंचे।