चंडीगढ़। जिला अपराध शाखा ने करीब 11 साल से फरार चल रहे 59 वर्षीय संदीप सिंह सभरवाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2015 में सेक्टर-34 थाना पुलिस ने युवती और उसके भाई को एसिड अटैक की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया था। लगातार फरार रहने पर अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था।
पुलिस के अनुसार शिकायत के बाद आरोपी फरार हो गया था। अपराध शाखा की टीम लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर युवतियों को धमकाकर ब्लैकमेल करने के अन्य आरोप भी सामने आए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके फरार रहने के ठिकानों और संपर्कों की जानकारी जुटा रही है।