फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण के मामले में 14 साल से फरार भगोड़ा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ऑपरेशन सेल की टीम ने अपहरण के एक मामले में पिछले 14 साल से फरार भगोड़े को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नवांशहर के गांव सरोया निवासी बलबीर सिंह उर्फ बाली (40) के रूप में हुई है। बुधवार आरोपी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वर्ष 2001 में सेक्टर 11 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी 363 और 366 के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस को दी शिकायत में सरवन कुमार ने बताया था कि 3 मार्च 2001 को उसकी बेटी सेक्टर-15 मार्केट में किसी काम से गई थी लेकिन वापस नहीं लौटी। आरोप था कि उक्त आरोपी बलवीर सिंह ने उनकी बेटी का अपहरण किया है। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। बाद में उसे जमानत मिल गई। 10 मई 2006 को जिला अदालत में पेश नहीं होने पर उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया। इसके बाद से वह फरार चल रहा था। बीते मंगलवार को ऑपरेशन सेल की डीएसपी रश्मि यादव की अगुवाई में इंस्पेक्टर रंजीत सिंह की टीम ने उक्त आरोपी को धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें