फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: फलों पर महंगाई की मार, आसमान छू रहे हैं दाम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-26 की मंडी में फलों की दाम तेजी से बढ़ने लगे हैं। स्थिति यह है कि महज 10 दिनों में फलों के दाम में 20 से 25 रुपये का इजाफा हुआ है। वहीं, मंडी के फल विक्रेताओं का कहना है कि आवक कम होने और मांग बढ़ने के कारण दाम में तेजी आ रही है। रोजा के दौरान फलों की मांग सामान्य दिनों की तुलना में काफी ज्यादा है। वहीं, चंद दिनों में चैत्र नवरात्र भी शुरू होने वाला है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि फलों के दाम में अभी और तेजी आएगी। मंडी के फल विक्रेता रामलाल गोगी का कहना है कि गर्मी के कारण आवक कम होने लगी है। वहीं, इस बार फलों की फसल भी अच्छी नहीं हुई है। इसलिए दाम में तेजी आई है। उन्होंने बताया कि सेव और पपीता सबसे ज्यादा महंगा है। इसका कारण पपीते की फसल का नुकसान होना और सेव का सीजन खत्म होना है। मौजूदा समय में कोल्ड स्टोर में रखे हुए सेव ही मार्केट में उपलब्ध हैं। यह 200 से लेकर 300 रुपये किलो बिक रहे हैं। वहीं, पपीता 50 से 60 रुपये किलो की रेट में बिक रहा है। फल विक्रेता सुधीर कुमार का कहना है कि मौसम के कारण भी काफी माल रास्ते में खराब हो गया है जिससे दाम में तेजी आई है। उन्होंने बताया कि गर्मी की शुरुआत के साथ ही फलों के दाम में तेजी आना सामान्य बात है। लेकिन इस बार बीच में हुई बरसात के कारण काफी नुकसान हुआ है जिससे सामान्य की तुलना में रेट ज्यादा बढे़ हैं।
विज्ञापन


इनसेट
फल कुछ दिन पहले के रेट मौजूदा कीमत
केला 70 रुपये दर्जन 80 रुपये
सेव 200-280 300
अंगूर 100 120
संतरा 100 120
पपीता 30 50
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें