फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: घर बैठे वोट से लेकर क्यूआर पर्ची तक, नगर निगम चुनाव में मिलेंगी छह खास सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए पोस्टल बैलेट, व्हीलचेयर और पिक-अप-ड्रॉप की व्यवस्था 23 दिसंबर को होगा मतदान
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। नगर निगम चुनाव 2026 में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने छह विशेष पहल शुरू की हैं। ‘चंडीगढ़ की यही पुकार, मेरा वोट है दमदार’ नारे के साथ मतदान प्रक्रिया को सुगम, पारदर्शी और सभी वर्गों के लिए सुलभ बनाने की तैयारी है।
ये मिलेंगी छह सुविधाएं
घर से मतदान: दिव्यांग और 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक पोस्टल बैलेट से घर बैठे वोट डाल सकेंगे।
सुलभ मतदान सहायता: दिव्यांगों और 85 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को व्हीलचेयर, हेल्पर और मुफ्त पिक-अप-ड्रॉप सुविधा मिलेगी।
मॉडल और पिंक बूथ: प्रत्येक रिटर्निंग ऑफिसर एक मॉडल और महिलाओं के लिए एक पिंक बूथ बनाएगा। यहां सेल्फी पॉइंट भी होंगे।
कतार प्रबंधन: मतदाता ऑनलाइन मतदान केंद्र पर प्रतीक्षा समय देख सकेंगे।
क्यूआर कोड पर्ची: मतदाता पर्ची का क्यूआर कोड स्कैन कर पोलिंग स्टेशन की लोकेशन जान सकेंगे।
मतदाता फीडबैक: वोट डालने के बाद क्यूआर कोड से मतदान व्यवस्था पर प्रतिक्रिया दे सकेंगे।
मतदान: बुधवार, 23 दिसंबर 2026
समय: सुबह 7:30 बजे से शाम 5 बजे तक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें