फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: आज से कुछ इलाकों में 24 घंटे पानी की टेस्टिंग करेगा निगम, पूरे मनीमाजरा को पानी मिलने में लगेंगे करीब दो महीने

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को 24 घंटे पानी परियोजना के इंफ्रास्ट्रक्चर का उद्घाटन किया। इसके बाद अब बुधवार से मनीमाजरा को चार जोन में बांटकर नई जल आपूर्ति प्रणाली के लिए अंतिम सेटिंग और कनेक्शनिंग का काम शुरू किया जाएगा। सबसे पहले शांति नगर, माड़ीवाला टाउन, पिपलीवाला टाउन, बैंक कॉलोनी और पुलिस कॉलोनी वाले क्षेत्रों में 12 अगस्त तक टेस्टिंग होंगी। पूरे मनीमाजरा में 24 घंटे पानी पहुंचने में करीब दो महीने तक का समय लग सकता है।केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को इस परियोजना का उद्घाटन किया था। इसके बाद से लोग 24 घंटे पानी के इंतजार में हैं। लोगों का कहना था कि शाह ने अपने भाषण में कहा कि अब से ही लोगों को 24 घंटे पानी मिलना शुरू हो जाएगा और मनीमाजरा की महिलाओं को पानी के लिए अलार्म लगाने की जरूरत नहीं होगी इसलिए सभी लोगों को लगा कि उद्घाटन के साथ ही 24 घंटे पानी मिलना शुरू हो जाएगा। लोगों ने दो दिन इंतजार किया लेकिन 24 घंटे पानी नहीं आया, जिसके बाद लोगों को गुस्सा फूट गया। इस वजह से चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी की तरफ से को पूरे मामले को लेकर स्पष्टीकरण जारी करना पड़ा। बताया गया कि पूरे मनीमाजरा में फुल प्रेशर से 24 घंटे पानी पहुंचाने के लिए मनीमाजरा को चार जोन में बांटकर अंतिम सेटिंग्स और कनेक्शनिंग का काम बुधवार से शुरू किया जा रहा है। इस दौरान मनीमाजरा के नागरिकों को अनियमित आपूर्ति और कम पानी के दबाव का सामना करना पड़ सकता है। आयुक्त आनिंदिता मित्रा ने मनीमाजरा के नागरिकों से क्षेत्र में सातों दिन 24 घंटे जलापूर्ति सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए फील्ड अधिकारियों के साथ सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन


शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी, मनीमाजरा में काउंटर भी बनाया
चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड की सीईओ व नगर निगम की आयुक्त आनिंदिता मित्रा ने बताया कि शिकायतों के पंजीकरण के लिए एक शिकायत निवारण व्यवस्था स्थापित की गई है। नागरिक हेल्पलाइन नंबर-9503275281 पर कॉल कर सकते हैं या आईएम चंडीगढ़ एप पर या सीधे मनीमाजरा स्थित वाटर वर्क्स-3, में स्थापित समर्पित काउंटर पर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। स्टेबलाइजेशन की दैनिक आधार पर निगरानी के लिए एक समर्पित सेल का गठन किया गया है।

चार जोन में इन दिनों में होगी टेस्टिंग
1. 7 से 12 अगस्त तक शांति नगर, माड़ीवाला टाउन, पिपलीवाला टाउन, बैंक कॉलोनी और पुलिस कॉलोनी वाले क्षेत्र
2. 13 से 18 अगस्त तक ओल्ड दर्शनी बाग, समाधि गेट एरिया, गोबिंदपुरा, चूड़ियां वाला मोहल्ला, मेन मार्केट और ओल्ड रोपड़ रोड वाले इलाके
3. 19 से 23 अगस्त तक सुभाष नगर, इंदिरा कॉलोनी, मोटर मार्केट और शिवालिक एनक्लेव वाले इलाके
4. 24 से 28 अगस्त तक एमएचसी, डुप्लेक्स हाउस, राजीव विहार और उप्पल मार्बल सोसाइटी वाले इलाके

मनीमाजरा पहुंची आयुक्त, अधिकारियों को लगाई फटकार
आयुक्त ने मंगलवार सुबह मनीमाजरा में पहुंचकर पूरे 24 घंटे पानी के पायलट प्रोजेक्ट की समीक्षा की। इस दौरान उनके साथ नगर निगम के चीफ इंजीनियर एनपी शर्मा भी मौजूद थे। आयुक्त ने सभी अधिकारियों की एक बैठक भी ली। इसमें पब्लिक हेल्थ विंग के सभी छोटे से लेकर बड़े अधिकारी मौजूद थे। सूत्रों के अनुसार बैठक में आयुक्त ने सभी को फटकार लगाते हुए पूरी प्लानिंग को खाका सही ढंग के तैयार करने की बात कही। उन्होंने घर-घर जाकर नई पाइप लाइनों में पानी के कनेक्शन करने पर जोर देने की बात कही। इससे पुरानी लाइनें बंद हो और नई पाइप लाइनों से लोगों को साफ पानी मुहैया करवाया जा सके। अभी कुछ एरिया में पुरानी और नई पाइप लाइन में पानी की सप्लाई होने से घरों में गंदा पानी आने समस्या आ रही है। आयुक्त ने पब्लिक हेल्थ विंग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं कि वे एसोसिएशन के प्रधान, पदाधिकारियों और लोगों के साथ बैठक करके उन्हें पूरी परियोजना के बारे में समझाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें