फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: फेसबुक पर बना दोस्त, पीड़ित के नाम पर दस्तावेज इस्तेमाल कर आईफोन-13 खरीदा, फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। फेसबुक पर हुई जान पहचान के बाद शातिर ठग ने एक व्यक्ति को पर्सनल लोन के नाम पर प्रोडक्ट लोन करवाकर 75,000 रुपये का चूना लगा दिया। शातिर ठग ने पीड़ित के दस्तावेज पर मिले प्रोडक्ट लोन से उसके नाम पर आईफोन-13 खरीदते हुए शिकायतकर्ता को लोन के लिए जारी हुई रकम का एक फर्जी चेक थमा दिया और फोन लेकर फरार हो गया। पीड़ित को ठगी का पता तब चला जब वह लोन के चेक को कैश करवाने के लिए बैंक पहुंचा। यहां चेक के जाली निकलने पर उसने कंपनी से संपर्क किया तो पता चला कि उसे आईफोन 13 खरीदने के लिए प्रोडक्ट लोन दिया जा चुका है। बाकायदा जारी हुई लोन की रकम पर उसके नाम पर फोन भी खरीदा जा चुका है। इसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत पर की गई प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-52डी के रहने वाले राजेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोशल मीडिया फेसबुक पर उसकी खुड्डा लाहौरा के रहने वाले जगतार सिंह उर्फ हैप्पी से जान पहचान हुई थी। फेसबुक पर मिले मोबाइल नंबर पर हुई बातचीत में आरोपी ने बताया कि वह फाइनेंस का काम कराता है। जिस पर शिकायतकर्ता ने घरेलू काम के लिए पैसे की आवश्यकता होने की बात कहते हुए आरोपी को उसका भी लोन करवाने के लिए कहा। आरोपी ने शिकायतकर्ता को लोन करवाने की बात कहते हुए उसे लोन में लगने वाले दस्तावेज लेकर सेक्टर- 17 थाना क्षेत्र स्थित एक दफ्तर में बुलाया। यहां आरोपी ने उनके पास मौजूद दस्तावेज लेते हुए पर्सनल की जगह करीब 75 हजार रुपए का प्रोडक्ट लोन करवाते हुए 132 जीबी का आईफोन-13 की खरीद करवा दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी ने उसे झांसा देने के लिए एक जाली चेक दे दिया। चेक की जांच करवाने के दौरान पीड़ित को अपने साथ हुई ठगी का पता चला। इसके बाद उसके होश तब और उड़ गए जब उसे पता चला कि उसके द्वारा प्रोडक्ट लोन के लिए दिए गए दस्तावेजों पर उसे आईफोन-13 भी दिया जा चुका है जबकि शिकायतकर्ता को न तो फोन मिला था और न ही आवेदन किए गए लोन की रकम। इसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत सेक्टर- 9 स्थित पुलिस मुख्यालय में दी। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। पुलिस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें