फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब को लेकर हुआ झगड़ा, दोस्त ने दोस्त को मार डाला

Wed, 19 Mar 2014 09:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
होली से एक रात पहले शराब के लिए दोस्तों के बीच झगड़ा हुआ और दूसरे पक्ष पर बदला लेने का ऐसा भूत सवार हुआ कि नशे में धुत होकर चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


शराब के लिए झगड़ा मौलीजागरां में हुआ था, जबकि हत्या पंचकूला के सेक्टर-14 थाना क्षेत्र के तहत आने वाली राजीव कालोनी में हुई।

पुलिस ने एक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर दो दिनों के रिमांड पर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। उनके खिलाफ सेक्टर-14 थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस के मुताबिक, राजीव कालोनी निवासी जगदीश उर्फ काका प्लंबर का काम करता था।

उसके पिता अमरनाथ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार रात करीब 10 बजे वह अपने दोस्त स्वर्ण के साथ मौलीजागरां गया था। उसे स्वर्ण को उसके घर छोड़ना था।
विज्ञापन


मौलीजागरां के एक पार्क में स्वर्ण व जगदीश का विनोद और रविंद्र से झगड़ा हो गया। विनोद जहां मौलीजागरां में रहता है, वहीं रविंद्र राजीव कालोनी में। झगड़ा होने के बाद एक बार मामला मौके पर ही निपट गया।

अमरनाथ के मुताबिक, रात करीब दो बजे वह घर के बाहर खड़े होकर अपने बेटे जगदीश का इंतजार कर रहा था। जब जगदीश घर के बाहर पहुंचा तो पीछे से विनोद और रविंद्र भी आ गए। दोनों ने जगदीश को घेर लिया।

रविंद्र ने जगदीश के हाथ पकड़े और विनोद ने जगदीश के शरीर पर चाकू से कई वार किए। शोर सुनकर पड़ोसी जुटे तो दोनों वहां से भाग गए। जगदीश को सेक्टर-6 स्थित अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

वहीं, सेक्टर-14 थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने शनिवार को ही कई जगह रेड की और रविवार को आरोपी विनोद को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे कोर्ट में पेश कर दो दिनों के रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें