चंडीगढ़। अपने पिता रोनाल्ड वेगल की प्रेरणा से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने के लक्ष्य वाले जर्मनी के फ्रेडरिक वेगल ने सुखना लेक पर आयोजित भारतीय ओपन रेस वॉक चैंपियनशिप में 21 किलोमीटर हाफ मैराथन में नौवां स्थान हासिल किया। उन्होंने 1 घंटा 28 मिनट 40 सेकंड में दूरी पूरी की। पहली बार चंडीगढ़ आने पर उन्होंने शहर की हरियाली, साफ-सुथरी सड़कों और सुखना लेक के शांत वातावरण की प्रशंसा की। फ्रेडरिक ने कहा कि अनुभव गर्व और सीख दोनों का अवसर रहा और भविष्य में वह बेहतर प्रदर्शन कर शीर्ष स्थान हासिल करना चाहते हैं।