फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग फ्री होने के बावजूद एयरपोर्ट पर वाहन मालिकों से अवैध वसूली

Wed, 16 Nov 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Chandigarh International Airport - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन के निर्दशों के बावजूद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर वाहन चालकों से पार्किंग फीस वसूली जा रही है। गौरतलब है कि  पांच सौ और हजार के नोटों पर प्रतिबंद के बाद मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन की ओर से गाइड लाइन जारी की गई थी कि 21 नवंबर तक यात्रियों से पार्किंग फीस नहीं ली जाएगी।
विज्ञापन


लेकिन चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट क ा पार्किंग ठेकेदार केंद्र के फैसले को मानने के लिए तैयार नहीं है। चंडीगढ़ सेक्टर - 21 के रहने वाले सचिन शर्मा ने बताया कि मंगलवार सुबह उनके भाई की दिल्ली की फ्लाइट सुबह 7.35 बजे थी। वह जब एयरपोर्ट पहुंचे तो पार्किंग में खड़े दो लोगों ने जबरदस्ती पर्ची काट दी। उन्होंने केंद्रीय मंत्रालय के  निर्देशों का हवाला देते हुए एतराज जताया तो उनके साथ गाली गलौज की गई। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट की ओर से शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर भी नहीं जारी किया है। 

वहीं सेक्टर - 27 के सुरेश सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट पर जबरदस्ती 60 रुपये की पर्ची काटी जा रही है। ‘अमर उजाला’ की पड़ताल में सामने आया कि शिकायत करने पर पंजाब पुलिस की ओर से इस पर कोई एक्शन नहीं लिया गया है। मंगलवार को  पांच हजार वाहनों से अवैध वसूली की गई। 
विज्ञापन


इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पार्किंग में पर्ची काटी गई है। अभी तक मेरे पास कोई शिकायत नहीं आई। अगर ऐसा पार्किंग ठेकेदार की ओर से किया गया है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 सुनील दत्त, सीईओ, इंटरनेशनल एयरपोर्ट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें