चंडीगढ़। कोरोना काल में अपने माता-पिता को खो चुके विद्यार्थियों को एड टेक कंपनी मोहाली व हिट बुल्स आई की ओर से कई प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग दी जाएगी। 12वीं कर चुके विद्यार्थी मानविकी, मैनेजमेंट, क्लैट, कैट आदि की तैयारी के लिए उनके यहां कोचिंग ले सकेंगे। आईआईएम व आईआईटी विशेषज्ञ यह कोचिंग देंगे। यह जानकारी हिट बुल्स आई के संस्थापक हृदयेश मदान ने दी।