उसके बाद दोनों में घंटों चैट होने लगी। आरोपी दीपक ने उसे खुद को एक कंपनी का सीईओ बताया था। उसने एक बार उसके पास पैसे भी भेजे और उसे विदेश भी आने को कहा लेकिन दीपक उसे भारत बुलाने के लिये कहता था। इस दौरान दीपक ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा और उसे शादी करने के लिए भारत बुला लिया।
काफी दिनों तक वह जीरकपुर में दीपक के साथ एक होटल में रही। 24 जुलाई को दीपक उसे अपने माता-पिता को मिलाने की बात कहकर कार में अपने साथ जगाधरी लाया। इस दौरान दीपक ने उसके पास से 14606 डॉलर और मोबाइल ले लिया। सावनपुरी में उसे कार से नीचे उतारा और खुद वहां से फरार हो गया।
तीन साल से शादीशुदा है आरोपी दीपक
आरोपी दीपक को गिरफ्तार करने के बाद डीएसपी आशीष चौधरी ने बताया कि आरोपी दीपक तीन साल से शादीशुदा है और विदेशी युवती को होटल में रखा। तब आरोपी ने कहा था कि वह अपने माता-पिता से उसे मिलवाएगा। वह विदेश गए हुए है। जिस दिन वह उसे जगाधरी छोड़ कर फरार हुआ, उस दिन वह जीरकपुर के होटल से यह कहकर लाया था कि उसके माता-पिता विदेश से आ गए है। वह अपने माता-पिता से उसे मिलाएगा। लेकिन यहां छोड़कर वह फरार हो गया। पुलिस ने अब आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया है।
दो दिन पहले कुछ लोगों ने एक रूसी महिला को जगाधरी की सावनपुरी कॉलोनी में घुमता देखा। लोगों ने युवती से बात करने की कोशिश की मगर युवती की रूसी भाषा को कोई समझ नहीं पाया। जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अपने साथ लेकर दिल्ली स्थित रूसी दूतावास लेकर चली गई।
पुलिस ने रूसी भाषा के जानकार को बुलाया। बयान लेने के बाद महिला को एंबेसी में ही छोड़ दिया गया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी युवक दीपक के खिलाफ धारा 343, 379 ए, 420, 120बी, 506 व 66सी आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
रूसी महिला को बुलाकर उससे पैसे व मोबाइल छीनने वाले आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। रिमांड में आरोपी से महिला के सामान की बरामदगी की जाएगी। साथ ही उसके साथी के बारे में भी पूछताछ होगी। महिला ने उससे किसी तरह का कोई गलत काम होने का बयान नहीं दिया है। - आशीष चौधरी, डीएसपी, बिलासपुर।