चंडीगढ़। विदेश भेजने के नाम पर दो इमिग्रेशन कंपनियों की ओर से 8 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज किया है।
पहले मामले में जसबीर सिंह निवासी 39 जीआरडी एन्क्लेव, दुगरी लुधियाना पंजाब व अन्य की शिकायत पर सेक्टर-17 थाने में केस दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि कुलवीर सिंंह निवासी वास्ट वीजा इमीग्रेशन सॉल्यूशन, एससीओ नंबर-96, टॉप फ्लोर सेक्टर-17 व अन्य ने उसे विदेश भेजने के नाम पर 6 लाख रुपये ले लिए लेकिन बाद में न तो उसे विदेश भेजा और न ही पैसे वापस किए।
वहीं, दूसरे मामले में विक्रम सिंह सेक्टर-22 निवासी की शिकायत पर सेक्टर-17 थाने में केस दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि सुभाष नगर मनीमाजरा निवासी एक महिला ने उससे विदेश भेजने के नाम पर दो लाख रुपये की ठगी की है।