फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: फ्लैट दिलवाने के नाम पर 73 लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-51ए निवासी महिला की ओर से फ्लैट दिलवाने के नाम पर 73 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपी महिला ने पंजाब के राज्यपाल सहित कई बड़े राजनेताओं के साथ अच्छे संबंध होने की बात कहकर पीड़ित पक्ष को विश्वास में लिया और फ्लैट दिलवाने का झांसा देकर रकम हड़प ली। एसएसपी को दी गई शिकायत के आधार पर सेक्टर-49 थाना पुलिस ने मंजीत कौर, विजय पाल और प्रदीप बैदवान उर्फ मलिका सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने बताया कि अगस्त 2020 में सेक्टर-51ए में उनकी मुलाकात शाम के समय सैर के दौरान मंजीत कौर से हुई थी। मनजीत कौर ने खुद को सेक्टर 51 हाउसिंग बोर्ड सोसाइटी की पूर्व अध्यक्ष बताते कहा कि उसके पंजाब के राज्यपाल और कई बड़े राजनेताओं के साथ अच्छे संबंध है। उन्होंने उसे उस मंदिर के बारे में भी बताया जो उन्होंने सेक्टर-53 चंडीगढ़ में बनवाया था। खुद को समाज के एक ईमानदार, आध्यात्मिक, सम्मानित और प्रभावशाली सदस्य के रूप में चित्रित किया। एक सप्ताह बाद ही उन्होंने शिकायतकर्ता को अपने घर पर रात्रिभोज के लिए आमंत्रित किया और वहां अपने बेटे विजय पाल व बहू प्रदीप बैदवान उर्फ मलिका से मिलवाया।
उन्होंने बताया कि सोसाइटी की पूर्व अध्यक्ष होने के नाते मंजीत कौर को सेक्टर-51ए, चंडीगढ़ में हाउसिंग बोर्ड सोसाइटी में मकानों के आवंटन के विशेष कोटा के बारे में जानकारी है। मंजीत कौर ने उसे बताया कि सेक्टर 51ए की हाउसिंग बोर्ड सोसाइटी उस जमीन पर बनी है, जो पहले उनके अधिकार क्षेत्र में थी इसलिए वह उसे ऑस्टी कोटा के तहत सेक्टर-51ए में थ्री बेडरूम का फ्लैट 58 लाख 89 हजार रुपये में दिलवा सकती है। उसे भुगतान योजना के बारे में भी बताया। शिकायतकर्ता ने उनकी बातों में आकर करीब 73 लाख रुपये दे दिए लेकिन बाद में पता चला कि उनके साथ फ्लैट दिलवाने के नाम पर धोखाधड़ी हुई है। बता दें कि मंजीत कौर ने कई अन्य लोगों के साथ फ्लैट दिलवाने के नाम पर ठगी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें