फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: विदेश भेजने के नाम पर 4.95 लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। विदेश भेजने के नाम पर राजस्थान निवासी के साथ 4.95 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने सेक्टर-34 थाने में आरोपी महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता गुरसेवक सिंह निवासी तहसील राय सिंह नगर, जिला श्री गंगानगर राजस्थान ने बताया कि उसने विदेश परमिट के लिए फ्रीबर्ड कंसल्टेंट वीजा कंपनी सेक्टर-34 के कार्यालय में संचालकों से बातचीत की थी। उन्होंने विदेश भेजने के लिए उससे अलग-अलग किस्तों में करीब 4 लाख 95 हजार रुपये ले लिए लेकिन बाद में फर्जी टूरिस्ट वीजा थमा दिया। शिकायतकर्ता ने जब कंपनी संचालकों से अपने पैसे मांगे तो वापस करने के बजाय चक्कर कटवाते रहे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें