फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस शख्स को देखिए, कहीं दिख जाए तो इससे बचकर रहें, वरना पछताएंगे

Wed, 15 Nov 2017 12:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
फ्रॉड व्यक्ति
विज्ञापन
इस शख्स को ध्यान से देख लीजिए और कहीं दिख जाए तो इससे बचकर ही रहे, वरना आप भी इनकी तरह पछताएंगे। यह शख्स खुद को एक फिल्म प्रोड्यूसर बताता है और फिर बिना बिल चुकाए भाग जाता है।
विज्ञापन


पंचकूला स्थित सेक्टर-तीन के होटल हॉलीडे के साथ ऐसा हुआ। यह व्यक्ति होटल में 70 दिन रहा और बिना बिल चुकाए भाग जा गया। आरोपी ने अपने आप को एक कंपनी सीईओ बताया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

होटल हॉलीडे इन की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सुखप्रीत सिंह ने खुद को एक फिल्म प्रोड्यूशर बताते हुए पंचकूला में एक फिल्म के प्रोजेक्ट पर काम करने की बात कही थी। इस सिलसिले में आरोपी ने कुछ युवतियों के ऑडिशन भी लिए और कुछ फिल्म निर्देशक को भी बुलाने का दावा किया था। लेकिन अचानक ही वह 28 अगस्त को फरार हो गया।
विज्ञापन

लोगों से रुपये ठगने की बात भी सामने आई है

demo
होटल के डायरेक्टर (फाइनेंस) विजय शर्मा की ओर से सेक्टर-पांच थाने में दी गई शिकायत के मुताबिक खुद को एक कंपनी का सीईओ बताने वाला सुखप्रीत सिंह 20 जून को होटल में अपनी बुकिंग करवाई। सुखप्रीत ने करीब दो महीने तक होटल में रहा। लेकिन पेमेंट नहीं किए जाने पर प्रबंधन की ओर से इसकी मांग की गई।

दो बार आरोपी ने प्रबंधन की ओर से कहे जाने पर कुछ रुपये अदा भी किए, लेकिन जब होटल का बकाया दो लाख पहुंच गया तो उससे किराया चुकाने को कहा गया। बार-बार आरोपी ने बकाया चुकाने के नाम पर बैंक स्टेंटमेंट, चेक दिखाता रहा, लेकिन बकाया की अदायगी नहीं की।

इस बीच आरोपी ने होटल प्रबंधन को एक चेक भी दिया, जो बाऊंस हो गया। बार बार बहाना किए जाने पर 25 अगस्त को रोहित कपूर और जगपाल सिंह ने आरोपी प्रोड्यूसर सुखप्रीत सिंह से साफ तौर पर किराया चुकाने को कहा, लेकिन उसने फिर शाम तक बकाया जमा कराने की बात कहते हुए बात को टाल दिया।

आखिरकार 28 अगस्त को सुखप्रीत होटल के किसी भी कर्मी को जानकारी दिए बगैर वहां से चला गया। जब स्टाफ ने होटल के कमरे की छानबीन की तो सभी सामान गायब था। सूत्रों की मानें तो आरोपी ने फिल्म प्रॉडक्शन के नाम पर कुछ और लेागों से भी रुपये ठग लिए है। पुलिस ने विजय शर्मा की शिकायत पर केस दर्ज कर, छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हिंसा के दौरान भी इसी होटल में रुका था प्रोड्यूसर

fraud
25 अगस्त को पंचकूला में हुई हिंसा से पहले इसी होटल के बाहर सेक्टर-3 में हजारों की संख्या में डेरा समर्थक इकट्ठा हुए थे। खुद को एक कंपनी का सीईओ और फिल्म प्रॉड्यूसर बताने वाले आरोपी भी कही हिंसा मामले से तो जुड़ा नहीं था। पुलिस इस दिशा में भी जांच कर रही है। इतनी भीड़भाड़ और हिंसा के दौरान भी आखिरकार होटल को बगैर किराया चुकाए, वह इतने दिनों तक कैसे और क्यों रुका, यह अब भी एक सवाल है। आरोपी ने खुद को दिल्ली का निवासी बताया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें