फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी, तीन लोगों से 31 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। विदेश भेजने के नाम पर धाेखाधड़ी के अलग-अलग मामलों में तीन व्यक्तियों से 31 लाख की ठगी की गई है। मामले पुराने होने से पुलिस ने पुरानी धाराओं में ही मामले दर्ज किए हैं। पहले मामले में सुमित कुमार निवासी खाजूवाला बीकानेर राजस्थान की शिकायत पर सेक्टर-17 पुलिस थाने में आईपीसी 406, 420, 120बी के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि सेक्टर-17 के एससीओ नंबर- 69 की पहली मंजिल स्थित वर्ल्ड वीजा एडवाइजर इमीग्रेशन ऑफिस के खुशपाल सिंह, विनय और अन्य ने मई 2024 में ऑस्ट्रेलिया का वीजा दिलवाने के नाम पर उससे 11 लाख सात हजार रुपये की धोखाधड़ी की है। दूसरे मामले में पंजाब के जिला फरीदकोट के कोटकपूरा निवासी मनजिंदर सिंह शिकायत पर पुलिस ने सेक्टर-17 थाने में आईपीसी 406, 420, 120बी के तहत मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि सेक्टर-17 स्थित वास्ट वीजा इमीग्रेशन के कुलवीर सिंह, सनी, राजविंदर सिंह और अन्य ने वास्ट वीजा इमीग्रेशन ने 1 मार्च 2024 से कनाडा का वर्क परमिट वीजा दिलाने के नाम पर उससे 10 लाख 54 हजार रुपये की ठगी की है। वहीं तीसरे मामले में पंजाब के तरनतारन जिले के गांव किरतोवाल निवासी बलजिंदर सिंह की शिकायत पर सेक्टर-17 थाने में आईपीसी 406, 420, 120बी के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि सैफायर इमीग्रेशन के मालिक ने उनकी भतीजी को 05 सितंबर 2023 को ऑस्ट्रेलिया का वीजा दिलाने के नाम पर उनसे 10 लाख 12 हजार रुपये की ठगी की है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें