फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दो इमिग्रेशन कंपनियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज, 69.31 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने दो इमिग्रेशन कंपनियों के खिलाफ विदेश भेजने के नाम पर 69.31 लाख रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। हरदीप सिंह निवासी गांव बोरान जिला फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) ने बताया कि उसने अपनी बेटी को पढ़ाई के लिए आस्ट्रेलिया भेजना था। वह अप्रैल 2024 में सेक्टर-17/डी स्थित वर्ल्ड इमिग्रेशन कंपनी में पहुंचा। उसकी मुलाकात कंपनी संचालक खुशपाल सिंह, मलिका, सुखबीर सिंह से उसकी बातचीत हुई। उन्होंने बेटी को स्टडी वीजा पर आस्ट्रेलिया भेजने के लिए 18 लाख रुपये खर्च बताया। 10 अप्रैल को उसने दोबारा कंपनी के कार्यालय में आकर तीन हजार रुपये देकर रजिस्ट्रेशन करवा दिया। इसके बाद अलग-अलग किस्तों में 12 अप्रैल को एक लाख, 17 अप्रैल को 1.50 लाख, 18 अप्रैल को चार लाख, 20 अप्रैल को पांच लाख, 23 व 25 अप्रैल को दो-दो लाख और 20 जून को 41 हजार 817 रुपये इन्हें दे दिया। इसके बाद भी कंपनी संचालकों ने वीजा के लिए कार्रवाई शुरू नहीं की। जब भी बात की तो वे टालमटाेल करने लगे। फिर फोन ही उठाना बंद कर दिया। जब वह ऑफिस पहुंचा तो पता चला कि कई दिनों से ताला लटका है। वहीं, अन्य कुछ शिकायतकर्ताओं ने बताया कि उन्होंने सेक्टर-17 स्थित विजर वीजा इमिग्रेशन कंपनी में वर्क और स्टडी वीजा पर विदेश जाने के लिए आवेदन किया था लेकिन कंपनी ने 53 लाख 38 हजार रुपये ठग लिए। कंपनी की ओर से न तो इनका वीजा लगवाया गया और न ही उन्हें विदेश भेजा गया। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें