फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी एजेंसी से धोखाधड़ी, 'आप' नेता की पत्नी नामजद

Fri, 01 Jan 2016 09:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
'आप' में शामिल होने वाले पूर्व कांग्रेसी विधायक जगतार सिंह राजला की पत्नी को पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में नामजद किया है। आरोप है कि मार्कफेड की ओर से राजला के शैलर में जितना धान मिलिंग के लिए लगाया गया था, उसे उनकी पत्नी ने गायब कर दिया। इससे मार्कफेड को लाखों रुपये का नुकसान हुआ।
विज्ञापन


गौरतलब है कि राजला ने हाल ही में आप ज्वाइन किया है। मार्कफेड के जिला मैनेजर की ओर से सदर समाना पुलिस को दी शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। आरोप हैं कि मार्कफेड की ओर से पैडी सीजन 2013-14 में धान की 16986 बोरियां मिलिंग के लिए पूर्व कांग्रेसी विधायक जगतार सिंह राजला की राजला फूड्स समाना में लगाई गई थीं।

आरोप है कि राजला की पत्नी लखविंदर कौर ने धान की बोरियां गायब करके धान की जगह भूसे की बोरियां भरवा कर लगवा दीं। मामला सामने आने पर लखविंदर कौर ने माना कि उसने मार्कफेड से एक करोड़ 30 लाख 40 हजार 352 रुपये की धोखाधड़ी की है, लेकिन इस पैसे को वह जल्द भर देगी। आज तक आरोपी की ओर से इस रकम को नहीं चुकाया गया है, जिस करके अब यह केस दर्ज किया गया है। फिलहाल इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन


राजनीतिक बदले की भावना से हुआ पत्नी पर केस दर्ज
जगतार सिंह राजला ने पुलिस की ओर से उनकी पत्नी के खिलाफ दर्ज मामले को राजनीतिक बदलाखोरी की भावना से प्रेरित बताया है। समाना में पत्रकार वार्ता में राजला ने कहा कि यह केस उनकी छवि को खराब करने की साजिश है। लेकिन वह इस तरह केसों से डरने वाले नहीं है। बल्कि और ज्यादा निडर होकर विरोधियों का सामना करेंगे।

उन्होंने कहा कि राजला फूड नामी शैलर उनकी पत्नी के नाम है, जिसका सारा कामकाज उनका आढ़ती देखता है। साल 2013-14 दौरान मार्कफेड की ओर से मिलिंग के लिए लगाए माल की करीब 14 गाड़ियां शैलर से कम गईं। जिसके बाद आढ़ती शैलर का काम बीच में छोड़ गया और उन्होंने शैलर बंद कर दिया। जिसके बाद मार्कफेड की ओर से उनको कम हुए माल के हर्जाने का नोटिस मिला।

नोटिस मिलने के बाद उन्होंने विभाग को सहयोग देते हुए शैलर की जमीन पर अटैचमेंट करवा दी। लेकिन विभाग ने इसके बावजूद अदालत में रिकवरी के लिए केस डाल दिया। इस संबंधी अदालत में इतसगासा चल रहा है और कानून के मुताबिक मामला अदालत में होने के कारण पुलिस केस दर्ज नहीं हो सकता है। आप में शामिल होने के कारण सरकार ने उनकी पत्नी खिलाफ कार्रवाई कराई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें