फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पुलिस को देख तालाब में कूदे चार युवक, एक की मौत, ग्रामीणों ने सिपाही को बंधक बनाया

Fri, 29 Jul 2022 11:16 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

ग्रामीणों को जब गोबिंद की मौत की सूचना मिली तो वे जींद-सफीदों मार्ग पर एकत्रित हो गए। डीएसपी आशीष, सदर थाना सफीदों प्रभारी धर्मबीर व सिटी थाना प्रभारी सुरेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की।
विज्ञापन
मौके पर जुटे ग्रामीण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के जींद जिले के गांव खेड़ा खेमावती में छापा मारने पहुंची सीआइए टीम को देखकर कुछ युवक जोहड़ (तालाब) में कूद गए। उसमें से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद घबराए सीआइए टीम के सदस्य भाग गए लेकिन ग्रामीणों ने चालक सिपाही सुरेंद्र को बंधक बना लिया। मामले की सूचना सफीदों पुलिस को मिली तो मौके पर डीएसपी आशीष कुमार, सदर थाना प्रभारी धर्मबीर सिंह व सिटी थाना प्रभारी सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की। 

विज्ञापन


ग्रामीणों ने पुलिस के समक्ष सीआइए टीम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की। शुक्रवार शाम साढ़े छह बजे के करीब सीआइए स्टाफ सफीदों गांव खेड़ा खेमावती में सट्टा खेलने की सूचना पर छापा मारने गई थी। बताया जाता है कि मौके पर चार लड़के ताश खेल रहे थे। युवक टीम को देखकर तालाब में कूद गए लेकिन युवकों को तैरना नहीं आता था। ग्रामीण तीन युवकों को तो सुरक्षित निकलने में कामयाब हो गए, जबकि गोबिंद (25) जोहड़ में डूब गया। ग्रामीणों ने उसे निकालकर सफीदों के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  

युवक की मौत से ग्रामीणों में पनपा भारी रोष
ग्रामीणों को जब गोबिंद की मौत की सूचना मिली तो वे जींद-सफीदों मार्ग पर एकत्रित हो गए। डीएसपी आशीष, सदर थाना सफीदों प्रभारी धर्मबीर व सिटी थाना प्रभारी सुरेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की। मृतक के परिजनों ने छापेमारी करने पहुंचे सीआईए स्टाफ कर्मियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके गिरफ्तार करने व मृतक परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की। ग्रामीणों व परिजनों ने कहा कि जब तक आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस नहीं दर्ज कर लिया जाता तब तक वे नहीं मानेंगे। जब तक उनके हाथ में एफआइआर की कॉपी नहीं आएगी तब तक वह बंधक पुलिसकर्मी को नहीं छोड़ेंगे। हालांकि डीएसपी व थाना प्रभारी ग्रामीणों को समझाने की कोशिश करते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें