फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मोबाइल और पैसे लूटने के मामले में चार युवक दोषी करार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जिला अदालत ने चाकू की नोक पर मोबाइल और पैसे लूटने के मामले में चार युवकों को दोषी करार दिया है। इनकी पहचान शहर के रहने वाले मोनू उर्फ मरोली, प्रदीप उर्फ नंगद, सन्नी और विनोद उर्फ लाला के रूप में हुई है। दोषियों की सजा पर फैसला शनिवार को सुनाया जाएगा। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने जनवरी 2022 में मलोया निवासी प्रदीप गुप्ता की शिकायत पर आईपीसी की धारा- 392, 397, 201, 411 व 34 के तहत केस दर्ज किया था। जांच के बाद पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


क्या था मामला... पुलिस को दी शिकायत में प्रदीप गुप्ता ने बताया कि वह परिवार के साथ मलोया स्थित स्माल फ्लैट में रहता है। 31 जनवरी 2022 की सुबह करीब पांच बजे काम खत्म करने के बाद अपने दोपहिया वाहन से घर जा रहा था। जब वह सेक्टर-25 नवोदय विद्यालय और रैली ग्राउंड के बीच वाली सड़क पर पहुंचा तो सामने से आए चार युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। इनमें से दो लड़कों ने उसके दोनों हाथ पकड़ लिए और दो लड़कों ने चाकू दिखाकर पैंट की जेब से पर्स व जैकेट से मोबाइल फोन छीन फरार हो गए। पर्स में छह हजार रुपये नकद, आधार कार्ड, वोटर कार्ड व पैन कार्ड था। प्रदीप की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। हालांकि, बाद में चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें