फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पंजाब की पहली महिला डीजीपी और दामाद की गाड़ी समेत 4 गाड़ियों को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। 1993 बैच की वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और पंजाब की पहली महिला डीजीपी शशि प्रभा द्विवेदी की सफेद रंग की इनोवा गाड़ी को वीरवार देर रात लगभग 11:10 बजे सेक्टर 23/24 की विभाजित सड़क पर पीछे से तेज रफ्तार आ रही काले रंग की एक इनोवा गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे के दौरान डीजीपी के अलावा लाल रंग की ब्रीजा कार में उनके दामाद और बच्चे भी थे। वह गाड़ी उनकी गाड़ी के पीछे थी जो ज्यादा क्षतिग्रस्त हुई है। वहीं दो अन्य गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुईं। गनीमत रही की हादसे में कोई गंभीर रूप से चोटिल नही हुआ।सेक्टर-24 होटल पार्क व्यू से कुछ दूरी पर ही यह हादसा हुआ। डीजीपी की पोस्टिंग पंजाब पुलिस मुख्यालय सेक्टर 9 में है।
विज्ञापन

दरअसल डीजीपी की निजी गाड़ी के आगे चल रही दो गाड़ियां अचानक रुक गई थीं। सबसे आगे वाली गाड़ी के सामने बिल्ली का बच्चा आ गया था। ऐसे में डीजीपी के ड्राइवर ने भी गाड़ी की गति कम कर दी। उनके पीछे भी तीन गाड़ियां थीं। सबसे पीछे वाली ब्रेजा में उनके दामाद और दो बच्चे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार आते इनोवा कार चालक ने दामाद की गाड़ी ब्रेजा और डीजीपी व उनके पीछे वाली दो अन्य गाड़ियों को दे मारी। गाड़ियां आपस में टकरा गई जिसमें नुकसान हुआ।

घटना के तुरंत बाद इस इनोवा गाड़ी चालक के खिलाफ पीसीआर को शिकायत दे पुलिस को बुलाया गया। देर रात तक सेक्टर- 24 चौकी पुलिस मामले में कार्रवाई में जुटी हुई थी। आगामी कार्रवाई पुलिस चौकी में हुई। डीजीपी आरोपी इनोवा गाड़ी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करती नजर आईं। जानकारी के मुताबिक डीजीपी परिवार के साथ डिनर कर सेक्टर- 17 की तरफ से सेक्टर 39 अपने आवास पर जा रही थी। हादसे में गाड़ियों के बोनट और पिछले हिस्से को नुकसान हुआ है। आरोपी इनोवा चालक का नाम जश्न बताया जा रहा है। पुलिस उसका मेडिकल करवाने में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें