फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले दो सालों में चार हजार आंगनबाड़ी केंद्रों को प्ले वे स्कूल बनाया जाएगा : सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सतत विकास के वैश्विक लक्ष्य 4.2 के तहत सभी बच्चों के बचपन की शुरुआत में उन्हें उत्तम विकास, सही देखभाल और उच्च दर्जे की प्री-स्कूल शिक्षा के लिए हरियाणा सरकार काफी तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में प्री-नर्सरी शिक्षा का प्रावधान और इसी कड़ी में आगामी दो सालों में राज्य के चार हजार आंगनबाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूलों में बदला जाएगा। अब तक प्ले स्कूलों में लगभग 40 हजार बच्चे दाखिला ले चुके हैं, जहां उन्हें खेल-खेल में शिक्षा के साथ उनके मानसिक विकास पर भी ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस योजना को मुख्यतः तीन चरणों में बांटा गया, जिसके प्रथम चरण में स्टेट रिसोर्स ग्रुप तैयार किए गए हैं। प्रत्येक जिले से एक बाल विकास परियोजना अधिकारी, एक शिक्षा विभाग के प्रवक्ता एवं दो पर्यवेक्षकों को मिलाकर एक टीम का गठन किया गया, जिन्होंने स्वयं अभ्यास कक्षाएं चलाने के पश्चात अगले स्तर का प्रशिक्षण लिया। इस योजना के दूसरे चरण में प्रदेश के सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों और पर्यवेक्षकों की ओर से स्वयं कक्षाएं चलाकर देखी गई और तीसरे चरण में इन्हीं अधिकारियों की ओर से 25,962 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से सभी प्ले स्कूलों को इंडोर व आउटडोर सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। आगामी दो सालों में और 4000 आंगनबाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूलों में बदलने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से कार्य शुरू किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें