फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अतिथि अध्यापकों का चार फीसदी बढ़ा महंगाई भत्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
एक जुलाई 2023 से होगा लागू, 15 हजार अतिथि अध्यापकों को फायदा
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने नियमित अध्यापकों की तर्ज पर अतिथि अध्यापकों के महंगाई भत्ते (डीए) में चार फीसदी की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। यह महंगाई भत्ता एक जुलाई 2023 से लागू होगा। राज्य में करीब 15 हजार अतिथि अध्यापक कार्यरत हैं। सरकार के इस फैसले से अतिथि अध्यापकों को थोड़ी राहत जरूर मिली है। अतिथि अध्यापक समय-समय पर पक्की नौकरी की मांग उठाते रहे हैं। यमुनानगर में अतिथि अध्यापकों ने पक्का करने की मांग उठाई थी। हालांकि, सरकार कह चुकी है कि वह अतिथि अध्यापकों को पक्का नहीं करेगी, मगर 58 साल तक उनकी नौकरी जरूर पक्की है। इसके अलावा सरकार अतिथि अध्यापकों की मौत पर उनके आश्रितों को पूरी सैलरी दे रही है। यह सैलरी अतिथि अध्यापक की 58 वर्ष की आयु तक उनके आश्रितों को मिलती रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें