फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दो महिला अफसरों समेत चार एसपी रैंक से डीआईजी पदोन्नत

विज्ञापन
विज्ञापन
इसमें दो आईपीएस संगीता कालिया व सुलोचना गजराज शामिल
विज्ञापन


चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने 2010 बैच के चार आईपीएस अधिकारियों को एसपी रैंक से डीआईजी पद पर प्रमोट करने के आदेश जारी किए हैं। इन अफसरों में संगीता कालिया, सुलोचना गजराज, राजेश दुग्गल और सुरिंदर पाल सिंह शामिल हैं। इससे पहले सरकार ने पहली जनवरी को 33 आईएएस अधिकारियों को भी प्रमोट किया था। इसमें राजेश दुग्गल सिरसा से सांसद सुनीता दुग्गल के पति हैं। वहीं, संगीता कालिया हरियाणा के एचसीएच अधिकारी विवेक कालिया की पत्नी हैं। संगीता कालिया की गिनती तेज तर्रार अफसरों में होती है। संगीता कालिया उस समय काफी चर्चा में आ गई थी, जब फतेहाबाद में कष्ट निवारण समिति की बैठक में वे गृहमंत्री अनिल विज के साथ भिड़ गईं थी। हालांकि बाद में उनका तबादला कर दिया गया था। वहीं, सुलोचना गजराज ने तो हरियाणा के राज्य मंत्री ओमप्रकाश यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी थी। दरअसल एक वीडियो में मंत्री ने आईपीएस को भ्रष्ट बताया था। हालांकि उनका भी तबादला कर दिया गया था, मगर उन्होंने तबादले से पहले मंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। हालांकि, बाद में गृहमंत्री विज के दखल के बाद मामला रफा-दफा हो गया था। वहीं, सुरिंदर पाल सिंह की गिनती भी अच्छे अफसरों में होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें