फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ को जल्द मिलेंगो चार और नए पेट्रोल पंपों की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर को जल्द चार और नए पेट्रोल पंप मिलने वाले हैं। नगर निगम और सिटको को स्वीकृत हुए इन पेट्रोल पंपों के लिए एस्टेट ऑफिस द्वारा जमीन दी जा रही है। प्रशासन ने यह फैसला एमसी और सिटको के एडिशनल रिसोर्स डेवलप करने को लिया है।
विज्ञापन

नगर निगम और सिटको द्वारा आए दिन प्रशासन के सामने बजट का रोना रोया जाता है। कई बार दोनों विभाग प्रशासन से आय बढ़ाने के लिए पेट्रोल पंपों या अन्य एडिशनल रिसोर्स डेवलप करने की मांग उठा चुके हैं। इसको देखते हुए यूटी प्रशासन ने यह कदम उठाया है। प्रशासन की मंजूरी के बाद एस्टेट ऑफिस ने पेट्रोल पंपों के लिए भूमि का चुनाव कर लिया है। एक-दो दिन में भूमि आवंटन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसका प्रस्ताव दोनों विभागों को भेज दिया जाएगा।
प्रशासन की स्वीकृति के बाद एस्टेट ऑफिस द्वारा पेट्रोल पंपों के लिए स्थान का चयन कर लिया है। एस्टेट ऑफिस के अनुसार इंडस्ट्रियल ये पंप एरिया फेज-1, 2 और 3 (रायपुरकलां) के साथ सेक्टर 51ए के विकास मार्ग पर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें