चार इंस्पेक्टरों के तबादले, राजदीप सिंह को ऑपरेशन सेल की जिम्मेदारी
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। चंडीगढ़ पुलिस मुख्यालय ने मंगलवार को चार इंस्पेक्टरों के तबादले के आदेश जारी किए। एसपी मुख्यालय एवं पीईबी की ओर से जारी आदेश के अनुसार इंस्पेक्टर जयवीर सिंह राणा को ईओपीएस से सिक्योरिटी विंग, जबकि सिक्योरिटी विंग में तैनात इंस्पेक्टर राजदीप सिंह को ऑपरेशन सेल भेजा गया है। इंस्पेक्टर गुरजीवन सिंह का ऑपरेशन सेल से ईओपीएस में तबादला किया गया है। वहीं, सेक्टर-34 थाने में एडिशनल एसएचओ रहे इंस्पेक्टर नीरज कुमार को इंचार्ज डीसीसी एवं पीओ एंड समन स्टाफ लगाया गया है।