सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि 52 और 54 साल के दो लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। यह दोनों लोग जमात में शामिल हुए थे और कुछ दिन पहले यूपी से यहां लौटे थे। इसी तरह सेक्टर-104 निवासी 43 वर्षीय महिला पॉजिटिव आई है। 50 वर्षीय पुरुष निवासी डेराबस्सी शामिल है।
इनके अलावा स्वस्थ होने वालों में 40 वर्षीय पुरुष निवासी जीरकपुर, 50 वर्षीय महिला निवासी दफरपुर, 65 वर्षीय पुरुष निवासी डेराबस्सी, 35 वर्षीय पुरुष निवासी पीरमुच्छला, 22 वर्षीय पुरुष निवासी तोगा, 45 वर्षीय पुरुष निवासी पभात, 43 वर्षीय पुरुष निवासी सेक्टर-116, 56 वर्षीय निवासी खरड़ और 56 वर्षीय निवासी जीरकपुर तंदरुस्त होकर घर आए हैं।
पंचकूला: अभयपुर निवासी कोरोना संक्रमित मिला
पंचकूला में शुक्रवार को कोरोना का एक पॉजिटिव केस सामने आया। आशियाना कांप्लेक्स फेस-1 अभयपुर निवासी 39 वर्षीय व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि हुई है। सिविल सर्जन डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि कोरोना संक्रमित को नागरिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। साथ ही जिले में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 120 हो गई है। अन्य जिलों से 59 लोग संक्रमित हैं। जिले में एक मौत हुई है और 92 लोग ठीक होकर घर लौट चुके हैं।