फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: महाशिवरात्रि पर शिव ठाकुर मंदिर में होगी चार पहर की पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
भजन संध्या व चार पहर पूजा होगी आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मनीमाजरा। शिव ठाकुर मंदिर प्रबंधक कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रधान नरेंद्र कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें आगामी महाशिवरात्रि पर्व को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि का पावन पर्व मंदिर परिसर में धूमधाम से मनाया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए दूध एवं फलों की छवि (प्रसाद) की विशेष व्यवस्था की जाएगी ताकि अधिक से अधिक भक्तजन प्रसाद ग्रहण कर सकें।
विज्ञापन

कार्यक्रम के तहत सायं 5 बजे प्रसिद्ध भजन गायक नरेंद्र सहगल शाम को भजन पेश करेंगे जिसमें शिव भक्ति के मधुर भजनों से वातावरण भक्तिमय हो उठेगा। इसके बाद रात्रि में पारंपरिक चार पहर की पूजा-अर्चना संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में नरेंद्र कुमार वर्मा, चमन लाल, पंडित प्रदीप गौतम, दलविंदर कुमार वीके, रविंद्र मान, मदन लाल आचार्य, नीरज वर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
प्रधान नरेंद्र कुमार वर्मा ने सभी धार्मिक संस्थाओं और श्रद्धालुओं से महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मंदिर में पहुंचकर धर्म लाभ लेने का सादर आह्वान किया। शिवरात्रि से पहले मंदिर को सुंदर लाइटों और अन्य तरीके से सजाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें