शहर की आबादी बढ़ने के बावजूद चंडीगढ़ में करीब 57 हजार ही राशन कार्ड हैं। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत डिजिटल रुपये आधारित सीबीडीसी व्यवस्था से अब तक करीब 55 हजार लाभार्थी जुड़े हैं। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग नए राशन कार्ड बनाने के लिए चार कैंप लगाएगा।
अब अलग राशन की दुकान नहीं है। लाभार्थी 542 अधिकृत दुकानों पर सीबीडीसी वॉलेट में मिली सब्सिडी से राशन खरीद सकते हैं। मर्चेंट का क्यूआर कोड स्कैन कर भुगतान करना होगा। राशि से गेहूं, चावल और मोटा अनाज ही खरीदा जा सकता है। अंत्योदय योजना में करीब 1302.49 रुपये और प्रायोरिटी हाउसहोल्ड में 146.06 रुपये प्रति सदस्य सब्सिडी है। विभाग के अनुसार कई परिवार एनएफएसए पात्रता से बाहर हैं। मध्यम-उच्च आय वर्ग बाजार से राशन लेना पसंद करता है। बदलती जीवनशैली और पुराने कार्ड अपडेट न कराने से भी संख्या सीमित है।