Garhshankar Assembly: होशियारपुर की गढ़शंकर विधानसभा के चार भाजपा नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निष्कासित कर दिया है। जीवन गुप्ता ने कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।
भारतीय जनता पार्टी जिला होशियारपुर की गढ़शंकर विधानसभा के चार भाजपा नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते बुधवार को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त करते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। इन नेताओं में निमिषा मेहता, दलविंदर सिंह ढिल्लों, कुलदीप सिंह एवं गुरप्रीत सिंह शामिल है। यह फैसला पार्टी के सूबा प्रधान सुनील जाखड़ की तरफ से अनुशासन कमेटी के साथ मीटिंग के बाद लिया गया।
जीवन गुप्ता ने इस संबंध में जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते उन पर कार्रवाई की गई है। उक्त सभी नेताओं के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के संविधान के अनुच्छेद 25 के अनुसार कार्रवाई की गई। साथ ही इनसे सभी जिम्मेदारियां वापस ले गई। उन्होंने बताया कि पार्टी विरोधी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। पार्टी हर नेता वर्कर के साथ खड़ी है।