मोहाली। पुलिस ने गाड़ी में नशा करने वाले चार युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी चलती गाड़ी में नशा कर रहे थे। पुलिस ने नाके पर आरोपियों को नशे की हालत में काबू किया। हिमाचल के गांव धनेड़ा निवासी मरिदुल, सेक्टर-39 चंडीगढ़ निवासी हितेश, हिमाचल प्रदेश सरकाघाट के गांव मटियारा निवासी शिवम, गांव तलवाड़ा हिमाचल प्रदेश निवासी सौम्य को पुलिस ने पकड़ा। चारों के खिलाफ थाना फेज-1 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। चारों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। उनको एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। चौकी इंचार्ज एएसआई गुलशन कुमार ने बताया कि वह क्वार्क सिटी चौक के पास मोहाली टावर लाइटों की स्लिप रोड पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रहे थे। शाम करीब सवा पांच बजे हिमाचल नंबर की ऑल्टो कार इंडस्ट्रियल एरिया फेज-7 साइड से आई। कार में चार युवक सवार थे। वे चलती कार में नशा कर रहे थे।