फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थापना दिवस विशेष-शहर से रूठ रहे पर्यटकों को बर्ड पार्क ने मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में पहले पर्यटक रॉक गार्डन, रोज गार्डन और सुखना लेक पर ही घूमने के लिए पहुंचते थे। स्थलों की संख्या कम होने से धीरे-धीरे लोगों का मोहभंग होना शुरू हो गया था। प्रशासन के अधिकारियों को ये समझ आ गया इसलिए पहले बर्ड पार्क की शुरुआत की गई और अब सुखना लेक से लेकर सेक्टर-17 प्लाजा को पर्यटकों के लिए विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन

16 नवंबर 2021 को पार्क की शुरुआत हुई जिसने विजिटर्स के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। अब बर्ड पार्क पर्यटकों का सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थल बन चुका है। इस पार्क की लोकप्रियता इस कदर है कि पार्क के शुरू होने के पहले महीने में करीब 70 हजार लोग इसे देखने पहुंचे थे। बर्ड पार्क में लोग अफ्रीकन लव बर्ड्स, बडगे रिगर्स, व्हाइट स्वान, ब्लैक स्वान, वुड डक, गोल्डन, येलो पीजेंट, ग्रीन विंग मकाओ, सन कोनर्स, अफ्रीकन ग्रे पैरेट, फिंचिज और मेलानिस्टिक पीजेंट जैसे 48 प्रजातियों के 800 से अधिक पक्षी देख सकते हैं।
यह पार्क सप्ताह में पांच दिन बर्ड पार्क सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक पर्यटकों के लिए खुला रहता है। सोमवार और मंगलवार को बंद रखा जाता है। धूप और बारिश में पर्यटकों को परेशानी न हो इसके लिए वन विभाग ने बर्ड पार्क में रंग-बिरंगे छातों की व्यवस्था की है। लोगों को फ्री में ये छाते उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन

अगले महीने खुल जाएगा वायु सेना का पहला विरासत केंद्र
सेक्टर-18 स्थित गवर्नमेंट प्रेस बिल्डिंग में वायु सेना का विरासत केंद्र अगले महीने तक बनकर तैयार हो जाएगा। प्रेस बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर 15,600 स्क्वेयर फीट में ये विरासत केंद्र बन रहा है। 15 अगस्त को इसका उद्घाटन किया जा सकता है। यहां लोग वायु सेना के इतिहास को पढ़ और देख पाएंगे। वायु सेना के अधिकारी गाइड की भूमिका निभाएंगे। लोग सेना का शौर्य, युद्ध की कहानियां और इस्तेमाल किए गए हथियारों के बारे में जान सकेंगे। केंद्र में एयरो इंजन, एयरक्राफ्ट, कियोस्क और अन्य वायु सेना आर्टिफैक्ट्स जिसमें मशीन/फिक्स्चर इत्यादि, वायु सेना की उपलब्धियों और व्यक्तित्वों पर वीडियो, फिल्म सहित पर्याप्त प्रचार सामग्री और लोगों को जानकारी देने के लिए सेना की तरफ से गाइड भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
प्लाजा में नीलम सिनेमा के पास बनाया चंडीगढ़ का नक्शा
सेक्टर-17 के प्लाजा में नीलम थिएटर के सामने जमीन पर चंडीगढ़ का नक्शा बनाया गया है। रात के समय में मैप पर लेजर लाइट शो किया जाएगा जिसमें चंडीगढ़ के प्रमुख जगहों को लाइट के माध्यम से दिखाया जाएगा। कुछ दिन पहले बनाए गए चंडीगढ़ के मैप पर लेजर से लाइटिंग का ट्रायल किया गया जिसका लोगों ने खूब लुत्फ उठाया। ये लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है।
सुखना के आईलैंड को किया जाएगा विकसित
सुखना लेक के आईलैंड को यूटी प्रशासन विकसित करने की तैयारी कर रहा है। लेक पर नए पौधे लगाने और लैंड स्केपिंग के लिए 21 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है। लेक के आईलैंड से रेगुलेटरी एंड तक क्रेप जैस्मीन, यूफोरबिया मिली, रोज, टेकोमा ग्रैंडिफ्लोरा, फुरक्रिया फोटिडा और अल्टरनेंथरा सहित विभिन्न प्रकार के फूल और पौधे लगाए जाएंगे। इसमें आईलैंड से लेकर रेगुलेटरी एंड तक के इलाके में 13.70 लाख रुपये में काम पूरा किया जाएगा जबकि गार्डन ऑफ साइलेंस पर 7.33 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें