फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में 234 नए मिले संक्रमित, एक की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में शनिवार को कोरोना के 234 मामले सामने आए, वहीं एक मरीज की मौत हो गई। 234 पॉजिटिव केस मिलने के बाद शहर में कोरोना के मरीजों की संख्या 5502 हो गई है जबकि अब तक 69 मरीजों की मौत हो चुकी है। दूसरी तरफ, होम आइसोलेशन में 10 दिन पूरा कर लेने के बाद कोरोना के 185 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया। पॉजिटिव मिले मरीजों में इंडस्ट्रियल एरिया फेज वन के 4, मौलीजागरां के 8, मनीमाजरा के 11, सेक्टर-30 के 4 और सेक्टर-8 के 6 मरीजों के साथ ही अलग-अलग क्षेत्रों के मरीज शामिल हैं। वहीं, सेक्टर-14 के 27 साल के जिस युवक की कोरोना से मौत हुई वह डायबिटीज का मरीज होने के साथ ही नशीली दवाओं का सेवन करता था। जीएमसीएच 32 में इलाज के दौरान 4 सितंबर को उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें