फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बच्ची से दुष्कर्म में दोषी करार, आज तय होगी सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जिला अदालत ने आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पड़ोसी मनोज कुमार (35) को दोषी करार दिया है। अदालत शुक्रवार को सजा पर सुनवाई कर फैसला सुनाएगी। मामला दो दिसंबर 2023 का है। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह काम पर गई थी और पति भी घर पर मौजूद नहीं थे। घर पर बच्चे अकेले थे। शाम को लौटने पर उसने बेटी को रोते हुए पाया। पूछने पर बच्ची ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले मनोज ने उसे घर बुलाकर गलत हरकत की। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मनोज को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया। करीब दो साल तक जिला अदालत में मुकदमा चला। अब अदालत ने उसे दोषी करार देते हुए सजा पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें