लुधियाना के समराला में गुरुवार को एक फॉर्च्यूनर गाड़ी हादसाग्रस्त हो गई। हादसे में सांसद रवनीत बिट्टू के करीबी की मौत हो गई जबकि एक घायल है। घायल को समराला सिविल अस्पताल से फोर्टिस रेफर किया गया। दोनों चंडीगढ़ में पूर्व सीएम बेअंत सिंह की बरसी से लौट रहे थे।
यह भी पढ़ें: Punjab: समय पूर्व पंचायतें भंग करने के निर्णय से पलटी पंजाब सरकार, हाईकोर्ट को बताया-आदेश वापस लेंगे
आज पूर्व सीएम बेअंत सिंह की बरसी है। लुधियाना से सांसद रवनीत बिट्टू के करीबी सुरिंदर सिंह ढिल्लों और बिट्टू का रिश्तेदार जुग्गी बराड़ फॉर्च्यूनर गाड़ी में बरसी समारोह में गए थे। वापसी पर समराला में नीलों नहर पुल के पास उनकी गाड़ी हादसाग्रस्त हो गई। दोनों को सिविल अस्पताल समराला में भर्ती कराया गया लेकिन तब तक सुरिंदर ढिल्लो की मौत हो चुकी थी।
हादसे की सूचना मिलने के बाद इलाके के कांग्रेसी नेता और वर्कर सिविल अस्पताल समराला पहुंचे। घायल जुग्गी बराड़ को लुधियाना रेफर कर दिया गया है। सरपंच जतिंदर सिंह बलाला ने कहा कि फिलहाल यह नहीं पता चला है कि हादसा कैसे हुआ है। हादसे में एक की मौत हो गई है।