फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: मानसा में पूर्व महिला सरपंच की दिनदहाड़े हत्या, घात लगाए बैठे हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

Sun, 25 Jan 2026 11:23 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)

सार

पंजाब के मानसा में दिनदहाड़े पूर्व महिला सरपंच की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने महिला महिंद्रजीत कौर के घर के पास ही वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। 
विज्ञापन
पूर्व महिला सरपंच महिंद्रजीत कौर। (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसा जिले के गांव खिल्लन में पीआरटीसी के पूर्व डायरेक्टर व कांग्रेसी नेता कर्म सिंह चौहान की भतीजी और पूर्व महिला सरपंच महिंद्रजीत कौर (40) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उनके सिर में पिस्तौल से तीन गोलियां दागीं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद गांव और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार शनिवार दोपहर महिंद्रजीत कौर अपने पति मनप्रीत सिंह के साथ खेत का चक्कर लगाकर स्कॉर्पियो गाड़ी से गांव पहुंचीं। जैसे ही वे घर के पास उतरीं तो पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। महिंद्रजीत कौर के सिर में तीन गोलियां लगीं जबकि एक गोली उनके पति मनप्रीत सिंह के पास से निकल गई जिससे वह बाल-बाल बच गए। हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। वहीं, पूर्व महिला सरपंच की हत्या की खबर से गांव खिल्लन में शोक का माहौल है। राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

पुराना विवाद बना वजह
मृतका के चाचा कर्म सिंह चौहान ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके खेत में अज्ञात लोगों द्वारा रोड़े और मलबा फेंक दिया गया था जिसकी शिकायत पुलिस को दी गई थी। परिवार मूल रूप से बुढलाडा में रहता है और कभी-कभार ही खेत देखने गांव खिल्लन आता था। पुलिस इस पुराने विवाद को भी जांच का हिस्सा मान रही है। पुलिस चौकी नरिंद्रपुरा के इंचार्ज राजविंद्र सिंह ने बताया कि महिला सरपंच की मौत गोली लगने से हुई है और मामले की गहन जांच जारी है। डीएसपी बूटा सिंह ने बताया कि मृतका के पति मनप्रीत सिंह के बयान के आधार पर गांव खिल्लन निवासी अमनिंदर सिंह, उसके पिता भगवंत सिंह और गुरपाल सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं, हालांकि देर शाम तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें